फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रॉमा सेंटर में महिला की पिटाई, बाल खींचकर लात-घूंसों से मारता दिखा गार्ड

Tue, 17 Nov 2026 06:03 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी महिला को घसीटकर पीटता दिखाई दे रहा है। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
महिला से मारपीट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर में सोमवार देर शाम एक महिला के साथ सुरक्षाकर्मी की ओर से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को घटना का करीब 20 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वर्दी पहने एक सुरक्षाकर्मी महिला को धक्का देने के बाद उसके बाल खींचकर घसीटता और लात-घूंसों से मारता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीएचयू प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई है।

विज्ञापन


बाल पकड़कर घसीटता दिखा सुरक्षाकर्मी
वायरल वीडियो में गले में बैग लटकाए एक महिला जमीन पर गिरी दिखाई दे रही है। इसके बाद वह उठकर सामने मौजूद सुरक्षाकर्मी की ओर जाती है और किसी बात का विरोध करती नजर आती है। इसी दौरान वर्दी और टोपी पहने सुरक्षाकर्मी महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटता और लात-घूंसों से मारता दिखाई देता है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी की आवाज भी सुनाई दे रही है। आसपास मौजूद कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह महिला के साथ मारपीट जारी रखता है।
 

Trending Videos

ट्रॉमा सेंटर में रोजाना आते हैं बड़ी संख्या में मरीज
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर में आर्थोपेडिक ओपीडी के साथ दंत और मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी भी संचालित होती है। यहां बिहार और पूर्वांचल के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। परिसर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहती है।

चीफ प्रॉक्टर बोले- पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद दोबारा पहुंची थी महिला
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला ट्रॉमा सेंटर में पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद फिर मरीज दिखवा रही थी। इस पर सुरक्षाकर्मी ने आपत्ति जताई तो महिला ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगवा पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मी महिला को अपने साथ ले गए थे। वहां भी महिला की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे लंका थाने ले जाया गया, जहां समझाने के बाद वापस भेज दिया गया। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर लौटने पर महिला ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की।

डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से मांगी रिपोर्ट
चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने बताया कि पूरे मामले में ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें