पूजा के दौरान भी जारी रही सफाई
नगर निगम की ओर से पूजा के दौरान भी घाटों पर हैंड पिकिंग के जरिए कचरा उठाने का काम जारी रखा गया। लोगों को गंगा में कूड़ा न फेंकने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों ने इन बोर्डों को उखाड़कर पानी में फेंक दिया।
ट्रेस स्कीमर मशीन से निकाले फूल-माला
गंगा में फेंके गए फूल-मालाओं और अन्य पूजा सामग्री को निकालने के लिए ट्रेस स्कीमर मशीन चलाई गई। यह मशीन नदी की ऊपरी सतह पर तैरने वाले फूल, माला, दोने-पत्तल, खर-पतवार और अन्य सामग्री को एकत्रित करती है। इसके साथ ही पानी में करीब पांच फीट नीचे तक मौजूद कचरे को भी ट्रेस कर निकालने की व्यवस्था की गई।
गंगा आरती से पहले पूरी कराई सफाई
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गंगा घाटों की सफाई के लिए पूरी टीम 14 नवंबर की रात से ही जुटी रही। 16 नवंबर की दोपहर तक घाटों की सफाई कराई गई। गंगा आरती से पहले सभी घाटों को साफ करा दिया गया था।