फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर यूपी स्टेट बॉस्केटबाल चैंपियनशिप में मेजबान वाराणसी का जीत से आगाज

Mon, 18 Dec 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
57वीं सीनियर यूपी स्टेट बॉस्केटबाल महिला और पुरुष चैंपियनशिप की शुरुआत सोमवार को यूपी कॉलेज के मैदान पर हुई। मेजबान वाराणसी ने उद्घाटन मैच में पुरुष और महिला वर्ग के दोनों मुकाबलों में वाराणसी की टाम ने जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ की टीम को पुरुष और महिला वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। 23 दिसंबर तक चलने वाली इस नाक आउट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 24 और महिला वर्ग में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को उद्घाटन मुकाबले में महिला वर्ग में एनईआर ने लखनऊ को 52-9 के अंतर से मात दी। दूसरे मुकाबले में मेजबान वाराणसी की महिला खिलाड़ियों ने बेेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिजनौर को 38-4 के अंतर से हराया। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में मेजबान वाराणसी ने बुलंदशहर को 62-27 से और आरडीएसओ ने लखनऊ को 57-38 से हराया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन अवार्डी प्रशांति सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पुरुष वर्ग में अपर और लोवर लीग के मुकाबले होंगे। पिछले साल पुरुष वर्ग में आरडीएसओ लखनऊ प्रथम, मेरठ द्वितीय और एनईआर की टीम तृतीय स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


महिला वर्ग में वाराणसी प्रथम, इलाहाबाद द्वितीय तथा आगरा की टीम तीसरे स्थान पर थी। इस दौरान  दिव्या सिंह, विशेष भृगुवंशी, विभोर भृगुवंशी समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें