फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन और ऐसे ही सताएगी ठंड

विज्ञापन
शीतलहर चलने से ठंड व गलन बढ़ी वाराणसी में बृहस्पतिवार को तुलसीघाट पर कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
वाराणसी। आधी रात बाद से कोहरा छाना शुरू हो रहा है तो अगले दिन सुबह करीब नौ बजे तक उसका असर देखने को मिल रहा है। दो दिन से धूप भी हो रही है तो वह भी इतनी असरदार नहीं है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं का दबाव भी कम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि सुबह हो या शाम लोेगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन यानि 31 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहने की वजह से ठंड भी बढ़ेगी। इसके बाद थोड़ा सा बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इधर न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

नम पछुआ हवा भी पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे चल रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह नौ बजे के बाद ही मौसम साफ हुआ। इसके बाद धूप निकली तो लेकिन नम हवाएं चलते रहने से सिहरन बढ़ी रही। यही कारण रहा कि घाटों पर अन्य दिनों की तुलना में चहल पहल भी कम रही। इधर शाम को भी हवा चलते रहने से लोगों को ठंड अधिक झेलनी पड़ी। दो दिन से लगातार तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री से कम होकर 5.0 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की वजह से ही अभी 30 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने की ही संभावना है। इस बीच कोहरा अधिक छाए रहने के साथ ही अभी ठंड भी अधिक रहेगी।
अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी
मौसम में बदलाव का ही असर है कि अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ.एके सिंह ने बताया कि पिछले दस दिन से ओपीडी में आने वाले मरीजों में सर्दी, जुकाम के साथ ही जोड़ों में दर्द आदि के मरीज अधिक आ रहे हैं। दस दिन पहले तक जहां संख्या 60 से 80 रहती थी वहीं अब यह 100 तक पहुंच जा रही है। इसमें भी 40 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों के ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सीपी गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बच्चों में पेट संबंधी परेशानी, निमोनिया की समस्या मिल रही है। ऐसे में अभिभावकों को उनकी सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ.पीके सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में मरीजों को गर्म पानी का सेवन करने के साथ ही खान पान पर विशेष ध्यान देने को कहा जा रहा है।
घने कोहरे के साथ पाला गिरने की चेतावनी
लखनऊ। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर व घने कोहरे की चेतावनी दी है। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों पर पाला गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अलर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह तक प्रदेश के लगभग 50 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके चलते विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के आसपास दर्ज की जाएगी। चेतावनी वाले जिलों में लखनऊ समेत आसपास के सभी जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बर्फीली पछुआ रात को पारा गिरा रही है। दिन में कमजोर धूप होने से अधिकतम तापमान भी कम ही दर्ज हो रहा है। आसमान में छाई कोहरे की घनी चादर छंटने के साथ रविवार, सोमवार से गलन भरे मौसमी तेवरों से राहत मिलनी शुरू हो सकती है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में चुर्क 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें