मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही मौसम बदला है। इसका असर दस जनवरी तक देखने को मिलेगा। ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
बनारस क्लब ने जलवाया अलाव
बनारस क्लब की ओर से शहर में तीन चौराहों पर अलाव के इंतजाम किए गए। बनारस क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी ने बताया कि कचहरी चौराहा, आंबेडकर चौराहा और जेल रोड पर अलाव जलवाया गया है।