फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: कई दिनों बाद पछुआ हवाओं से मिली राहत, आज निकली कड़कड़ाती धूप

Sat, 29 Jan 2022 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी घाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आज निकली खिलखिलाती धूप ने ठंड को दूर करने का काम किया है। पिछले कुछ दिनों से चल रहीं पछुआ हवाओं ने दिन में भी गलन का काम किया था, जिससे धूप बेअसर दिखती थी। लेकिन आज धूप निकलने के कारण सर्दी से राहत मिली है।

विज्ञापन


तो वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

शुक्रवार से पहले पछुआ हवाओं के कारण बढ़ी गलन ने आम जन जीवन को प्रभावित किया था। पिछले दिनों सुबह धूप निकलती थी लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा जाते। जिससे सर्दी और गलन अधिक बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें