फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में पूरा पूर्वांचल, वाराणसी-जौनपुर में ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में येलो अलर्ट

Thu, 13 Jun 2024 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update News : वाराणसी व आसपास के जिलों समेत पूरा पूर्वांचल गर्मी के चपेट में है। भीषण गर्मी के बीच अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की कतार लगी है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।  
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छात्रा लेकर जाते दिखे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम का तेवर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तीन दिन से लगातार तीखी धूप हो रही है। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं, रात को भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गुरुवार की सुबह से ही तीखी धूप निकल आई। गर्मी के चलते सुबह सात बजे ही लोगों के पसीने छूटने लगे। घर से बाहन निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ता गया। दोपहर होते ही पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।   

विज्ञापन


इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग लखनऊ ने वाराणसी, जौनपुर में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें ताप लहरी चलने के आसार हैं। साथ ही सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भी लू चलने के आसार हैं।

विशेषज्ञ बोले
उधर, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल 16 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 17 जून से तेज हवा संग बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर 47.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले जबकि प्रयागराज 47.0 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया।

ऐसा रहा बुधवार का मौसम
बुधवार को सुबह से ही धूप अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा तेज रही। दोपहर में आसमान से आग बरस मालूम हुई। शाम को भी खास राहत नहीं मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस औसत से 6.1 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें