फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले तीन दिन तक गरज- चमक के साथ बारिश के आसार

Wed, 19 Mar 2025 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले तीन दिन तक गरज- चमक के साथ बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में पढ़ने जाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में है। हर दिन मौसम अपना नया रंग बदल रहा है। होली के बाद से ही मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। इधर, मंगलवार के बाद बुधवार की सुबह भी मौसम सामान्य रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने लगी। 

विज्ञापन


20 से 22 तक हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में 20 से 22 मार्च तक गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं आज भी तेज हवा चलने का अनुमान है। 23 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। अगले 24 घंटे में तापमान 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है। वहीं उसके बाद पारा 3 डिग्री तक ऊपर चढ़ेगा।

मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही पछुआ ने एक दिन में पारा को चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा दिया। वहीं, बीते तीन दिनों में बनारस का तापमान आठ डिग्री तक कम हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा मंगलवार का मौसम

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से भी 1.9 डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 18 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप तो पूरे 12 घंटे तक निकली रही, लेकिन 4 दिन पहले जैसा तीखापन या गर्मी नहीं थी। 

होली के अगले दिन यान कि बीते शनिवार के मुकाबले तापमान करीब आठ डिग्री नीचे गिर गया है। इससे काशीवासियों को काफी राहत महसूस हुई है। कई दिनों से तप रहे घाटों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें