फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: यूपी में सबसे कम ठंडा रहा बनारस, पारा सामान्य से भी 3.3 डिग्री चढ़ा

Wed, 11 Feb 2026 11:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मौसम अब गर्मी का एहसास कराने लगा है। ठंड का ग्राफ तेजी से गिरने लगा है। ऐसे में मंगलवार को पारा सामान्य से भी 3.3 डिग्री चढ़ गया। 
विज्ञापन
घाटों पर धूप का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : महमूद खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में धूप और तापमान बढ़ रहा है। ठंड का ग्राफ तेजी से गिरने लगा है। मंगलवार को 29.1 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी यूपी का सबसे कम ठंडा शहर बन गया। रात को 11.4 डिग्री के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा। लंबे समय तक घाटों पर रुकना अब हालत खराब कर रहा है। 

विज्ञापन


वहीं दिन में स्वेटर और जैकेट पहनकर चलने पर गर्मी भी महसूस की जा रही है। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चला गया और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री कम रहा। 

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी चार से पांच दिनों तक किसी भी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें