फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत की सवारी': एक बाइक से बरात से लौट रहे थे तीन लोग, ट्रक से टकराए; चाचा- भतीजे की मौत

Wed, 11 Feb 2026 10:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में ट्रक में बाइक टकराने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बरात से लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गांव स्थित बाबतपुर–जमालापुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार बरात से लौट रहे थे। मृतक रिश्ते में चाचा भतीजे थे। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
नोनारी तिराहे के पास खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कैलाश पटेल (38) पुत्र कमला पटेल और अरुण पटेल (28) पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी ग्राम रसुलहा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विनोद पटेल (30) पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भदोही भेजा गया। 

इसे भी पढ़ें; UP: सॉरी, फॉरगिव अस... लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों मोटरसाइकिल सवार वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के तड़सड़ा गांव से बरात से वापस आ रहे थे। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें