फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में खिली धूप, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान; सप्ताह भर मौसम साफ रहने के आसार

Tue, 09 Jan 2024 01:04 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मौसम ने करवट बदली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। धूप का आनंद लेने के लिए घाटों पर भी लोग पहुंचे।  
विज्ञापन
varanasi weather news - फोटो : अभिषेक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार की सुबह अच्छी धूप के साथ हुई तो कॉलोनियों में लोग छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं ठंड के कारण घरों में दुबके लोग भी अपना काम निपटाने के लिए सड़कों पर निकले। बाजारों व घाटों पर भी चहल-पहल रही।  

विज्ञापन


पछुआ हवाओं की रफ्तार थम गई है। मंगलवार की सुबह से अच्छी धूप निकली है। घाटों पर अन्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल दिख रही है। वहीं, कॉलोनियों में लोग छतों पर धूप सेंकते दिखे। 

सोमवार को भी दिन में धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम को ठंड न होने से लोगों ने राहत महसूस की। इधर, मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, कोहरा पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें