फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में खिली धूप, लोगों को मिली राहत, जानें- इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

Tue, 21 Jan 2025 09:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update : वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को धूप से हवा का असर कम रहा। ऐसे में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिली। 
विज्ञापन
धूप खिलते ही घाट पर घूमने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार सुबह मौसम साफ और तेज धूप रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिन से मौसम में तेजी से उलटफेर हुआ है। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा और हवा में नमी के साथ शाम को भी गलन रही। सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। 

अन्य दिनों की तुलना में अधिक धूप रहने से हर कोई अपने छत पर धूप सेंकता नजर आया। साथ ही शाम को भी ठंड का अहसास नहीं हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि सोमवार को बढ़कर 26.8 हो गया। न्यूनतम तापमान 8.5 से बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह ऐसे ही मौसम के साफ रहने और ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें