फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: अब सताएगी भीषण गर्मी, 19 मई को लू का ऑरेंज अलर्ट; 23 जून को दस्तक दे सकता है मानसून

Sat, 16 May 2026 11:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशीवासियों को गर्मी सताने लगी है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। उधर, मौसम विभाग ने मानसून के प्रवेश की संभावित तिथि जारी की है। 
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में मानसून 23 जून तक दस्तक दे सकता है। दूसरी ओर काशी में प्रचंड लू को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गर्म हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल सकती हैं। 17, 18, 20 और 21 मई के लिए यलो अलर्ट, जबकि 19 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी के अलग-अलग शहरों में मानसून के प्रवेश की संभावित तिथि जारी की है। विभाग के अनुसार मानसून 26 मई को केरल तट पर पहुंच जाएगा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 6 से 8 दिनों तक तापमान बढ़ने के साथ लू चलने के आसार हैं।

केरल में आने के बाद ही तय होगा मानसून का समय
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून को मानसून दस्तक देगा या नहीं, ये इस बात पर निर्धारित करेगा कि केरल में कब तक मानूसन का प्रवेश होता है। यदि केरल में मानसून समय से आया तो 23 जून सर्वमान्य तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें