फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!: यूपी के इस जिले में बैंगन की कलौंजी खाने से पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

Sat, 16 May 2026 10:22 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: जीयनपुर के चंगईपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक परिवार के पांच लोग बैंगन का कलौंजी खाने के बाद बीमार हो गए। सभी को चक्कर आने लगा। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हुए परिवार के पांच लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में बैंगन की कलौंजी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है मामला
चंगईपुर गांव निवासी अर्जुन गौतम ने बताया कि बुधवार रात उनके घर बैंगन की कलौंजी बनाई गई थी। उस समय वह घर पर नहीं थे। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद रात करीब 9.30 बजे पिता अनिल कुमार (40), मां मंशा देवी (38), दादी कुमारी देवी (65), बहन अंशिका (14) और ननिहाल आए महाराजगंज थाना क्षेत्र के नगवा मैदो सरदहा निवासी अमन कुमार (18) की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को चक्कर, मिचली और बेसुध होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जबकि अनिल कुमार को उल्टी होने लगी। हालत गंभीर होते देख आसपास के लोगों ने अर्जुन को सूचना दी।

एंबुलेंस की मदद से अर्जुन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कुमारी देवी व अमन कुमार की हालत गंभीर है। आईसीयू में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Police Encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी, लूट और गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 15 मामले
विज्ञापन


चिकित्सक ने बताया कि सभी मरीजों को 104 डिग्री बुखार था। पल्स भी डाउन थे, सभी बेसुध थे। जांच से अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि फूड प्वाइजनिंग है या फिर सस्पेक्टेड प्वॉइजनिंग। दोनों में से कुछ भी हो सकता है। फिलहाल सभी मरीजों में सुधार हो रहा है। खतरे जैसे कोई बात नहीं है। जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। खाद्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें