फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मौसम का हाल: सात दिन की देरी से काशी छोड़ेगा मानसून, 12 अक्तूबर तक विदा होंगे बादल

Tue, 01 Sep 2026 10:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सोमवार को बारिश के बाद उमस बढ़ गई। तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर मानसून इस बार सात दिन की देरी से काशी छोड़ेगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी से मानसून की वापसी 10 से 12 अक्तूबर तक हो जाएगी। यह अपने नियत समय से छह से सात दिन देरी से जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने लौटते हुए मानसून का मैप जारी कर बताया है कि आमतौर पर पांच अक्तूबर तक मानसून के बादल लौटते हैं, लेकिन इस बार यह सप्ताह भर बाद लौटेगा। 

विज्ञापन


मानसून एक जुलाई को सात दिन की देरी से काशी पहुंचा था। काशी में सोमवार को 25 मिलीमीटर बारिश हुई। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बही। सोमवार सुबह आधे घंटे की बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। शाम को तापमान कम होते ही फिर से बादल घिर गए और तेज बारिश होने लगी। लोगों को उमस से राहत मिल गई। सोमवार को लंका, सामनेघाट, बीएचयू, रामनगर, अस्सी, सुंदरपुर लहरतारा, कैंट में तेज बारिश तो वहीं पांडेयपुर और सारनाथ के इलाकों में कम बारिश हुई।

आज भी येलो अलर्ट
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 90 फीसदी से ऊपर रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार जिले में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल और ओडिसा में बने निम्न दाब के चलते ये स्थिति तैयार हुई है। इससे पूर्वांचल में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें