फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 17 साल से रुका है एरियर, डीआईओएस को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं के 17 वर्षों से अटके एरियर भुगतान को लेकर डीआईओएस को पत्र लिखा है। पत्र में संघ ने एरियर के भुगतान की मांग की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि जगतपुर इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों को छोड़कर बाकी लगभग 17 शिक्षकों का चयन वेतनमान का एरियर लंबित है। काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में तीन शिक्षकों का, श्री खेदन लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चेतगंज में 4 शिक्षकों का, दुर्गा चरण बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और आर्य महिला इंटर कॉलेज चेतगंज में 5 शिक्षकों का चयन वेतनमान का एरियर बकाया है। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को पत्र लिख कर जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें