फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: नम पछुआ हवा और बादलों ने दिलाई उमस से राहत, बारिश के आसार

Sat, 10 Sep 2022 08:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बूंदाबांदी के आसार है। पिछले तीन-चार दिनों से दिन में मई-जून जैसी धूप हो रही है और उमस भी कुछ ज्यादा बढ़ गई है। उमस के बाद शनिवार को सुबह का मौसम थोड़ा बदला रहा।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मौसम ने आज करवट ली है। पिछले 3-4 दिनों से दिन में तेज धूप और उमस के बाद शनिवार को सुबह का मौसम थोड़ा बदला रहा। बादल छाने और नम पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। जिस तरह का मौसम बना हुआ है, बूंदाबांदी के भी आसार है। पिछले तीन-चार दिनों से दिन में मई-जून जैसी धूप हो रही है और उमस भी कुछ ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

यही कारण है कि सितंबर के महीने में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है जो कि औसत से जो 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बीच शुक्रवार का अधिकतम तापमान तो 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि  शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज राहत देने वाला बना है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार नम हवाओ का दबाव बढ़ने की वजह से बारिश की संभावना भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें