फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather update: वाराणसी में बढ़ी गलन, औसत से एक डिग्री गिरा पारा, कोहरे का दिखने लगा असर

Tue, 06 Dec 2022 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ी है।
विज्ञापन
वाराणसी में ठंड व गलन बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप जरूर हो रही है लेकिन रात में पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। यही वजह है कि इस महीने में औसत तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन

सोमवार को भोर में अन्य दिनों की अपेक्षा कोहरा अधिक रहा। शहर में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ी है। कोहरा पड़ने की वजह से वायु प्रदूषण भी कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का एक्यूआई 94 है। बनारस की हवा इस समय ग्रीन जोन में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें