ज्ञानवापी मामले में बयान देने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी, शहर काजी और मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने वाले वाद पर मंगलवार को सुनवाई होगी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम/एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने वाद को सुनवाई योग्य माना था और चौक थाने से रिपोर्ट तलब की थी। इसी मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी है। यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय की तरफ से दाखिल किया गया है।