फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: काशी में सताएगी गर्मी, दो दिन चलेगी लू, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Sun, 19 Apr 2026 04:09 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में मौसम ने करवट ले ली है। गर्मी और तीखी धूप की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में तापमान औसत से 3.8 अधिक पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को दिन में हवा की रफ्तार तो कम रही, लेकिन धूप अन्य दिनों की तुलना में तीखी रही। इस बीच मौसम विभाग ने 19-20 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले सप्ताह के शुरुआत में ही तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि दिन हो या रात गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह से तीखी धूप हो रही है। दिन में गर्मी अधिक होने से किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है। 

इस बीच शनिवार को दोपहर बाद जहां धूप थोड़ी हल्की हुई, वहीं थोड़े बादल भी दिखे। अधिकतम तापमान शनिवार को औसत से 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43 तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है अगले दो दिन तक सूरज की तपिश और बढ़ेगी। दिन में लू चलने की वजह से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें