फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: गलन ने नव वर्ष-2021 का किया वेलकम,कोहरे ने दी दोबारा दस्तक

Fri, 01 Jan 2021 10:53 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में नए साल पर मौसम का रुख काफी खुशनुमा रहा। सुबह तापमान में कमी रहने से गलन में इजाफा हुआ और लोग ठंड से कांपते रहे। हालांकि दिन चढ़ने से आसमान साफ होता गया और खिली गुनगुनी धूप ने खूब राहत दी। 

विज्ञापन


अल सुबह जब धूप सेंकने के लिए लोग घर के बाहर निकले तो बर्फीली हवा के झोकों से सामना करना पड़ा। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया उसी के साथ धूप के असर से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि गलन भरी हवाओं से राहत दिन चढ़ने तक नहीं मिल सकी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वांचल में कोहरे ने दोबारा दस्तक दे दी है। एक दो दिनों में पूर्वांचल में इसका असर शुरू हो जाएगा। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड तक दिख रहा है। मैदानी इलाकों में प्रवेश के साथ ही गलन भी बढ़ जाएगी। कोहरे के असर के साथ ही गलन भी बढ़ जाएगी जिससे पूर्वांचल अगले सप्ताह भर में ठंड के असर में आ जायेगा।
विज्ञापन


बीते चौबीस घण्टों में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य था। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 85 फीसद और न्यूनतम 69 फीसद दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें