फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather News: धर्मशाला, मसूरी, देहरादून, जम्मू से ज्यादा ठिठुरी काशी, 5600 फीट की ऊंचाई जितनी रही ठंड

Sat, 20 Dec 2025 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में कंपाने वाली ठंड का सिलसिला जारी है। यहां शुक्रवार को दिन का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही नहीं जा सका। यह सामान्य से भी 5.3 डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
कैंटोमेंट में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी शुक्रवार को हिमालयी शहर धर्मशाला, मसूरी, देहरादून, जम्मू से भी ज्यादा ठिठुरी। वाराणसी से भी 5300 फीट की ऊंचाई पर बसे सिक्किम के गंगटोक जैसी ठंड लगी। वाराणसी में दिन का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही नहीं जा सका। यह सामान्य से भी 5.3 डिग्री कम रहा। धर्मशाला में शुक्रवार को दिन में 20 डिग्री, जम्मू 20.1, मसूरी में 22 डिग्री और देहरादून में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनारस का पारा मनाली 15.5 से सिर्फ तीन डिग्री ही ज्यादा रहा। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बनारस के शुक्रवार को अति शीत दिवस घोषित कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हिमालय की ओर चक्रवाती स्थितियां बनने से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


10 किमी प्रति घंटे की गति से बही पछुआ
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काशी में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बही। कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम चली गई। दोपहर एक बजे तक तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, हालांकि दोपहर दो बजे तक हल्की धूप निकलने से तापमान 3-4 डिग्री ऊपर चढ़ गया। आधे घंटे में ही धूप का नामोनिशान मिट गया और शीतलहर शुरू हो गई। इसके बाद पूरा शहर कड़ाके की ठंड की आगोश में चला गया। 

इसे भी पढ़ें; BHU: बीएचयू से निलंबित, निष्कासित और प्रतिबंधित 112 छात्रों को नहीं मिलेगा प्रवेश, दूसरी बार जारी हुई सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए लगे रेडियम 

कोहरे और ठंड बढ़ने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कैथी टोल प्लाजा पर रेडियम लगाए गए हैं। एनएचआई के निर्देश पर वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर हाइवे पर कैथी टोल प्लाजा के आसपास दुर्घटना से बचाया जा सकेगा। जो पट्टियां घिस गई थी उसे भी लगाने का काम किया जा रहा है। टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवीण कौशिक और जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हाइवे पर कोई वाहन न खड़े किए जाएं इसके लिए एनाउंस भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें