फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: यलो से ऑरेंज जोन में पहुंची काशी की हवा, एक्यूआई 242 रिकॉर्ड हुआ; पछुआ हवाओं से बदलेगा मौसम

Mon, 15 Dec 2025 10:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में गलन वाली ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से कोहरा छाया हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं से मौसम और बदलेगा।  
विज्ञापन
वाराणसी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड बढ़ने के साथ ही शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लगी है। रविवार को बनारस की हवा ऑरेंज जोन में पहुंच गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 242 तक पहुंच गया। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका मलदहिया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 247 रहा। मलदहिया का एक्यूआई 261, अर्दली बाजार का एक्यूआई 247, भेलूपुर का एक्यूआई 237 और बीएचयू का एक्यूआई 224 दर्ज किया गया। 11 और 12 दिसंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स यलो जोन में था।

विज्ञापन


वहीं दो दिनों से कोहरा छाने और धूप का असर कम होने के बाद सोमवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। हवा में नमी बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट के आसार हैं। इस कारण सोमवार की शाम से ठंड बढ़ने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

दिसंबर के पहले सप्ताह में धूप असरदार रही और शाम व रात में ठंड भी कुछ कम महसूस हो रही थी, लेकिन दूसरे सप्ताह में मौसम ने तेजी से करवट ली है। इधर, दो दिनों से शाम होते ही कोहरा छाने लगा है। शनिवार की तरह रविवार को भी सुबह शहर से लेकर गांव तक कोहरा देखने को मिला। स्थिति यह रही कि सड़कों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रुक-रुक कर वाहन चलाने पड़े।

इसे भी पढ़ें; अच्छी पहल: गंगा में आसानी से आ सकेंगे बड़े जहाज, अब कैथी में लगेगा क्यूपीओएम; जानें- खासियत

उधर, कछवा रोड, बाबतपुर, आराजीलाइन, चिरईगांव और चौबेपुर आदि इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा। मौसम विभाग ने सोमवार से कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलने के कारण सोमवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और इसके बाद तापमान में और गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें