फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: रात ठंडी पर दिन में राहत, तेज धूप से तापमान बढ़ा, छा सकते हैं बादल

Sun, 29 Jan 2023 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वसंत के आगमन के साथ ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सूर्य मंद मंद गति से उत्तरायण होने लगा है। इससे मौसम में गर्माहट शुरू हो गई है। रविवार दिन की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई है। 
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा मैदान में धूप का आनंद लेते बटुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत के आगमन के साथ ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सूर्य मंद मंद गति से उत्तरायण होने लगा है। इससे मौसम में गर्माहट शुरू हो गई है। रविवार दिन की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई है। हवा की गति भी बेहद कम है। लोग घर की छतों, मैदानों और पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। ऊनी वस्त्रों को छोड़कर हल्के परिधानों की ओर मुड़ चले हैं।

विज्ञापन


इस समय मौसम बहुत ही सुहाना हो चला है और आकाश साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि  पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं चलने से अगले 48 घंटे में बादल छाने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।  इससे पहले शनिवार को दिन में करीब 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नम हवाएं चलती रहीं। इस वजह से धूप का असर बहुत कम रहा।

दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव के आसार

शाम को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हुई तो राहत भी महसूस हो रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि शनिवार को 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 15.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर शनिवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव देखने को मिला। दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें