फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: बनारस दो दिन से बना प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर, मौसम ने कहा- रात में गिरेगा पारा

Wed, 15 Oct 2025 09:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: बनारस में सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे लुढ़ककर रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दो दिन से लोग मौसम में बदलाव महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में मौसम के बदलाव तेजी से महसूस किए जा रहे हैं। रात का पारा तेजी से गिर रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इससे बनारस दो दिन से पूरे प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला बन गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में 10 किमी प्रति घंटे की ठंडी हवा भी बह रही है। 

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बनारस में अभी कोई चेतावनी नहीं है। फिलहाल शरद ऋतु है इसलिए रात के वक्त पारा थोड़ा गिरेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें