काशी की हवा पिछले दो दिनों से खराब चल रही है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स येलो जोन में है, जो दमा, अस्थमा, फेफड़े और हृदय रोगियों के लिए ठीक नहीं है। हवा में प्रदूषित तत्वों की मात्रा बढ़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स 111 पहुंच गया है। रविवार को भेलूपुर, मलदहिया का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा।