फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: आज हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत, मौसम बदलने से बारिश के आसार

Wed, 17 Feb 2021 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी घाट पर पहुंचे युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी समेत पूर्वांचल में के शहरों में बुधवार को फिर से हर दिन की तरह अच्छी धूप के साथ सुबहहुई है। हालांकि आज की धूप में पिछले दिनों की गर्मी नहीं है। क्योंकि मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने से धूप हल्की हुई है। फिलहाल अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि आने वाले समय में बूंदाबांदी के आसार दिख रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिन में धूप का असर कम रहा। हालांकि तापमान में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
 
इस दौरान वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से तेज बारिश की भी संभावना बनी है। वसंत पंचमी के दिन सुबह से ही मौसम बदल गया। सुबह धूप तो हुई लेकिन बादल छाए रहने के साथ ही दिन में हवा भी चलती रही। हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार तक पूर्वांचल में बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से वाराणसी का मौसम भी बदल गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा जबकि मंगलवार को काई बदलाव नहीं हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान 11.3 से बढ़कर 11.8 डिगी सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने की वजह से बादलों की आवाजाही जारी है। दो दिन तक वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के आसार बने हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें