हालांकि कुछ देर तक दोपहर में धूप भी जरूर निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है, इसका असर है कि मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है। तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
तापमान एक नजर में
अधिकतम न्यूनतम
वाराणसी 15.6 7.0
जम्मू 12.4 10.2
लखनऊ 14.6 8.1
दिल्ली 16.2 7.6
रोडवेज परिसर में ठंड से ठिठुर रहे यात्री
कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डे के परिसर में ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। परिसर में छत तो है लेकिन चारों ओर से चहारदीवारी नहीं है। कड़ाके की इस ठंड में यहां बचाव की कोई व्यवस्था न होने की वजह से यात्री ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। परिसर में यात्रियों के लिए कहीं भी प्रतीक्षा हॉल नहीं है। प्लेटफार्म पर मौजूद कुर्सियां भी बैठने के लिए नाकाफी है, इस वजह से ज्यादात्तर यात्री जमीन पर बैठने को मजबूर हो जाते हैं। बुधवार को रोडवेज परिसर में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला।