फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, मंडुवाडीह सुपरफास्ट और वंदे भारत समेत कई ट्रेनें हुईं लेट

Mon, 06 Jan 2020 12:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोहरे के चलते यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें तीन से आठ घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। सुबह की ट्रेनें शाम को पहुंचने से यात्रियों के कई जरूरी काम छूट गए।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची। सवा ग्यारह बजे आने वाली मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम को 6.50 बजे प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची।

दोपहर दो बजे आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम को 5.15 बजे आई और 5.50 बजे रवाना हुई। दो जनवरी से शुरू हुई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय दोपहर डेढ़ बजे के बजाय ढाई बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे पहुंची। नई दिल्ली से बलिया को जानी वाली भृगु एक्सप्रेस सुबह साढ़े ग्यारह के बजाय शाम साढ़े सात बजे मंडुवाडीह पहुंची। रेल अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली से ट्रेनें समय पर चल रही हैं, मगर कानपुर के आसपास उनकी रफ्तार थम जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें