फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: मौसम ने लिया करवट, सुबह महसूस हो रही सिहरन, दिन में तीखी धूप और गर्मी बढ़ा रही बेचैनी

Mon, 09 Mar 2026 11:17 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। सुबह सिहरन महसूस हो रही तो दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप लोगों की बेचैनी बढ़ा दे रही है। 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह सिहरन महसूस हो रही थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप और उमस ने बेचैनी बढ़ा दी। मौसम में बदलाव के चलते बीमार होने का भी खतरा बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह का मौसम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरुआत में हवा न चलने के साथ ही धूप भी बहुत असरदार रही। शनिवार शाम से मौसम ने ऐसा करवट लिया कि रात से लेकर रविवार सुबह तक हवा में नमी अधिक रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाओं का असर अगले दो दिन तक सुबह-शाम देखने को मिलेगा। इसी सप्ताह से धूप तेज होने के साथ ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के आसार हैं। 

रविवार को ऐसा रहा मौसम
रविवार को सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही और नम हवाओं के चलने से सिहरन जैसा महसूस हो रहा था। हालांकि दोपहर में तीखी धूप और गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 34.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होकर 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 8 मार्च 2026 का अधिकतम तापमान पिछले पांच साल में सबसे अधिक रहा। रविवार को घाट किनारे से लेकर लोहता, रोहनिया, राजातालाब, सेवापुरी, चौबेपुर आदि इलाकों में सुबह 9 बजे तक धुंध दिखाई दी। दोपहर में तेज धूप की वजह से फिर से गर्मी महसूस होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें