फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिन से खुशनुमा मौसम होने के बाद बुधवार को अचानक तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हो गए। देर शाम थोड़ी बहुत हवा चली लेकिन फिर भी उससे कोई राहत नहीं मिल सकी। तापमान में भी पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सप्ताह के शुरुआती दिनों में बारिश, नम हवाओं के चलने से उमस गायब हो गई थी लेकिन बुधवार को सुबह से ही धूप इतनी तेज रही और हवा भी नहीं चली जिससे कि लोग गर्मी से बेचैन हो गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को पांच डिग्री बढ़कर 36 हो गया। जबकि न्यूनतम भी 25 से बढ़कर 27 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी हवा और पूर्वी हवा दोनों चल रही हैं। अभी आने वाले तीन चार दिनों के भीतर बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें