फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लुढ़का पारा: वाराणसी में बढ़ी गलन, अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट

Tue, 28 Dec 2021 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बारिश की वजह से अब और अधिक गलन और सर्दी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश से वाराणसी समेत आसपास के जिलों के मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप निकली थी। जिसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मंगलवार सुबह से ही बादल मंडराने लगे थे, दोपहर होते-होते बारिश होने लगी। पूर्वांचल के कई जिलों में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन मौसम विभाग ने इस हफ्ते पारा गिरने की संभावना जताई थी। दोपहर हुई बारिश से पारा लुढ़क गया। इसकी वजह से ठंड भी बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में कोहरा नजर आया। वाराणसी में अब अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बारिश ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोगों को अलाव जलाने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से अभी और बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें