फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: हवा में नमी से गर्मी से राहत, औसत से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा; अब फिर बदलेगा मौसम

Sun, 03 May 2026 05:33 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। वहीं एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के पूर्वानुमान हैं। कल से  तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में तीन दिन पहले आई आंधी-बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के बाद अब धूप भी हो रही है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका असर कम दिख रहा है। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला। सुबह नम हवाएं चलीं, तो दिन में धूप के साथ बादलों की आवाजाही भी रही। इस बीच अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 34.6 पहुंच गया। अगले सप्ताह की शुरुआत में तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही पुरवा हवा में नमी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। इसके बाद धूप भी हुई, लेकिन तपिश कम रही। इसी का असर रहा कि शाम को भी गर्मी अधिक नहीं रही। हालांकि मई महीने में इस तरह का मौसम बहुत कम देखने को मिलता है। जहां तक तापमान की बात है, तो शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। 

उधर, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.4 डिग्री कम होकर 21.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार और मंगलवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें