Varanasi News: बीएसए ने बताया कि आठ तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) की ओर से बुधवार को वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में हो रही वर्षा और मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिलाधिकारी की ओर से 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
बीएसए की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को इसका पालन करने को कहा गया है।