फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather: पहाड़ की हवा से काशी के मौसम में बदलाव, न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Tue, 14 Feb 2023 10:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले सप्ताह शनिवार को अधिकतम तापमान के 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और धूप तीखी होने की वजह से गर्मी लगने लगी थी। ऐसा लगा जैसे कि अब गर्मी का मौसम आ गया है, लेकिन रविवार की देर शाम से ही मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को सुबह से ही तेज पछुआ हवाएं चल रहीं थीं।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों में देखने को मिल रहा है। सोमवार को उत्तरी पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के साथ ही नमी भी अधिक रही। इस वजह से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। हवा में नमी के कारण ही लोगों ने सिहरन महसूस की।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह शनिवार को अधिकतम तापमान के 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और धूप तीखी होने की वजह से गर्मी लगने लगी थी। ऐसा लगा जैसे कि अब गर्मी का मौसम आ गया है, लेकिन रविवार की देर शाम से ही मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को सुबह से ही तेज पछुआ हवाएं चल रहीं थीं। दिन में धूप तो हुई, लेकिन अन्य दिनों की तरह हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से दिन में भी सिहरन लग रही थी। शाम को भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम के बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला। अधिकतम में चार और न्यूनतम में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सोमवार को 24.4 पहुंच गया, जो कि औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10.5 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में आए बदलाव का असर अभी दो से तीन दिन बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें