दो दिनों तक बारिश होने के बाद उमस फिर सताने लगी है। हालांकि आज आसमान में बादल मंडरा रहे हैं, जिससे कभी धूप दिखती है तो कभी गायब हो जाती है। रविवार को रविवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद करीब 11 बजे अचानक इसमें बदलाव हो गया। कुछ जगहों पर तो हवा में नमी के साथ ही झमाझम बारिश हुई तो कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि सोमवार को रविवार के मुकाबले मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम 24.6 सेल्सियस रहा। लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी भी हुई है।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने से बदलाव हो रहा है। तीन-चार दिन यही स्थिति रहने के आसार हैं। इस साल समय से पहले मानसून आने के बाद से ही जून से अगस्त तक तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन सितंबर में कम हुई।