27 जिलों में सामान्य से कम बरसात
प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से बहुत कम, 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और दो जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है। राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में मानसूनी वर्षा सामान्य रही है। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 18 जून को प्रदेश के दक्षिणी भाग से प्रदेश में प्रवेश किया। 24 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापसी शुरू हुई और 10 अक्तूबर तक पूर्वांचल के चार जिलों को छोड़कर यह वापस हो चुका है।
जानें आंकड़े
- यूपी की बारिश - 701.6 मिमी
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश- 752.5 मिमी
- पूर्वी यूपी- 666 मिमी