फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: हवा में नमी बरकरार, औसत से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा; काशी में दो दिन येलो अलर्ट जारी

Sun, 31 May 2026 05:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। हवा में नमी बरकरार रहने से अधिकतम तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। धूप का असर कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अगले दो दिन येलो अलर्ट रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के बाद जिले के मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। शनिवार को सुबह से ही नम हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। दिन में धूप निकलने के बावजूद उसका असर सामान्य दिनों की तुलना में कम रहा। वहीं शाम के समय भी मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन




इस सप्ताह 25 मई से शुरू हुआ नौतपा अभी जारी है और यह दो जून तक चलेगा। नौतपा के शुरुआती तीन दिनों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। दिन और रात दोनों समय गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग परेशान रहे। उस दौरान जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही वातावरण में नमी बनी रही। नम हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय धूप तो निकली, लेकिन उमस अपेक्षाकृत कम रही। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.9 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया और लोगों ने दिनभर राहत महसूस की।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें