उधर, लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर निवासी हीरू यादव (22) की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हीरू अपने साथी बहादुर यादव के साथ रामनगर से बाइक से वापस घर लौट रहा था।
डाफी टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हीरू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हीरू यादव को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
उधर, रोहनिया के अखरी बाईपास पर शनिवार शाम ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। एक घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहा। ट्रेलर चालक की पहचान बजरंगी शाह (25) के रूप में हुई जबकि कंटेनर चालक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।
पुलिस के अनुसार ट्रेलर मोहनसराय से डाफी की ओर जा रहा था, जबकि कंटेनर डाफी से मोहनसराय की तरफ आ रहा था। अखरी के पास पहुंचते ही कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। सामने से आ रहे ट्रेलर से उभिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक बिहार निवासी बजरंगी शाह, कंटेनर चालक घायल हो गए। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
वहीं, कैंट थाना क्षेत्र में फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में हुई मौत में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शिवदासपुर निवासी मुकेश कुमार (26) के रूप में की। घायल की पहचान किशन (27) के रूप में। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सीसी फुटेज की जांच में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता नहीं मिली। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।