मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके साथ ही मानसून भी आगे बढ़ेगा। इस वजह से नमी भी बन रही है। नौ, दस जुलाई को बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 38.2 रहा। जबकि न्यूनतम 25.6 की जगह बुधवार को 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।