बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह तो मौसम साफ रहेगा लेकिन अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इस वजह से बादलों की आवाजाही के साथ ही पछुआ हवाएं चलेंगी। सोमवार-मंगलवार तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस वजह से ठंड भी बढ़ा सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
- 01 फरवरी 25.6 11.2 डिग्री सेल्सियस
- 31 जनवरी 24.7 9.5
- 30 जनवरी 23.0 9.2
- 29 जनवरी 23.2 10.0
- 28 जनवरी 23.0 9.2 डिग्री सेल्सियस