फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में ठंड का कहर जारी, कोहरे की सफेद चादर से लिपटी हुई सुबह; सर्दी से ठिठुरे लोग

Tue, 23 Jan 2024 10:42 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शीतलहर के कारण शहर में भीषण ठंड का जारी है। ज्यादातर इलाकों में कोहरा का असर अधिक रहा। ऐसे में धुंध से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों पर असर जारी रहा।
विज्ञापन
varanasi Ganga Ghat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ठंड का कहर जारी है। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। वहीं गलन भी बरकरार रही। कोहरा छाने की वजह से सबसे अधिक परेशानी जीटी रोड पर चलने वालों को हुई। गाड़ियां रेंगती रही। 

विज्ञापन


विशेषज्ञ ने जताई ये संभावना
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह दिन में मौसम साफ होने और घने कोहरे के आसार हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

सोमवार को ऐसा रहा मौसम
सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप भी हुई लेकिन हवा में नमी बने रहने से गलन से राहत नहीं मिली। यहीं कारण रहा कि न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 15 दिन में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। 
विज्ञापन


रात में कोहरा इतना घना छा गया कि राह चलना मुश्किल हो गया। शाम 7 बजे के बाद से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। रात करीब 11 बजे शहर के अधिकांश इलाकों में दृश्यता भी 15 से 20 मीटर तक ही रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें