फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता पर महिला कार्यकर्ता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर करता ब्लैकमेल करने की कही बात

Tue, 23 Jan 2024 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता पर महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला कार्यकर्ता ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली इलाके की रहने वाली भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के एक नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात पार्टी के नेता से हुई थी। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने विश्वास में लेकर उसे घोसी में किराये के मकान में बुलाया। वहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। 

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई भी करता था। पुलिस ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें