Varanasi Weather Forecast: वाराणसी के मौसम में हुए इस बदलाव का ही असर है कि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वही बारिश और हवा में नमी अधिक होने की वजह से एक बार फिर कम होने लगा है।
वाराणसी में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज धूप के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे लोगों को उमस से राहत भी मिली है। शुक्रवार देर शाम से शुरू बारिश का असर शनिवार की सुबह तक देखने को मिला। सुबह पांच बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह भी बादल छाए हैं।
मौसम में हुए इस बदलाव का ही असर है कि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वही बारिश और हवा में नमी अधिक होने की वजह से एक बार फिर कम होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज पांडे ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। रुक रुक कर हल्की से तेज बारिश भी होती रहेगी।