प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि अफगानिस्तान के ऊपर एक विक्षोभ है लेकिन यूपी तक आते-आते उसका असर कम हो जाएगा। वहीं अगले 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। ज्यादा से ज्यादा एक से दो डिग्री ही पारा नीचे गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मौसम साफ रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान के घटने या बढ़ने के आसार कम ही हैं।