वाराणसी जिले में आधे घंटे की आंधी में शहर से लेकर गांव तक 20 से अधिक पोल टूट कर गिर गए। बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर बिजली के तार टूट कर गिर गए।
विज्ञापन
रामनगर, रोहनिया सहित कई क्षेत्रों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल हुई। शुक्रवार सुबह कैंट फीडर से केबल डैमेज होने की वजह से सुबह एक घंटे तक बिजली गुल रही। सूचना मिलने के बाद डीपीएच की ओर से संविदा कर्मी केबल पहुंचे। तीन दिन पहले आधी रात को लहरतारा पुल के नीचे सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई में केबल कट गया। इस वजह से आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
चोलापुर, रामनगर, राजातालाब, हरहुआ में बृहस्पतिवार को पेड़ों की डालियां टूट कर गिरने से पोल उखड़ गए तो कुछ जगहों पर पोल टूट गए। आंधी की वजह से गुल बिजली ग्रामीण इलाकों में देर रात तक बहाल हो पाई। शुक्रवार को कैंट फीडर पर केबल डैमेज होने से फुलवरिया सहित आसपास की कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई।
भिटारी में केबल जलने से भी आपूर्ति बाधित रही। दूसरे सोर्स से बिजली आपूर्ति की कोशिश की गई। शनिवार को 132केवी उपकेंद्र कैंट पर 33केवी बेस के सेक्शन आइसोलेटर का कार्य कराया जाएगा। सुबह 9 से 10 बजे तक पन्नालाल पार्क,सांस्कृतिक संकुल, डीपीएच सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति बाधित रहेगी।