फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: मौसम का बदला मिजाज, हवा ने गिराया पारा; अगले चार दिन बादल छाए रहने और बारिश के आसार

Tue, 21 May 2024 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update Today: वाराणसी में मंगलवार की सुबह से चल रही हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। सोमवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदला है। आगे भी मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए गमछे से मुंह ढंककर जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार की सुबह से ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी है। तेज हवा के चलते धूप का असर थोड़ा कम है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पुरवा और पछुआ हवाओं के मिश्रण की वजह से मौसम बदला है। अगले चार-पांच दिन तक बादलों की आवाजाही के साथ ही हवा में नमी और बारिश के भी आसार दिख रहे हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को ऐसा रहा मौसम का हाल

दिन में तेज धूप के बाद शाम को हवाओं ने थोड़ी राहत दी। मौसम बदलने की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

मई के तीसरे सप्ताह की शुरुआत से ही सूरज की तल्खी बढ़ी है। तीन दिन से हीट वेव भी चल रही है। सोमवार की शाम को तेज हवाएं चलने लगीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें