फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी सुरक्षा पर फोकस: उपराष्ट्रपति-सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Sat, 28 Nov 2026 09:49 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में शनिवार को वीवीआईपी रूट की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने फोर्स को विशेष निर्देश दिएहैं। उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार की शाम सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के संग बैठक की। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग कक्ष में बैठक के दौरान वीवीआईपी रूट की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, निगरानी और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पुलिस बल को जानकारी देने को कहा। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने दायित्वों और बरती जाने वाली सावधानियों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें। सभी ड्यूटी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्धता पर जोर दिया।

ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। वीवीआईपी रूट के प्रमुख चौराहों, तिराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पुलिस बल तैनात होगा। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच और तलाशी की जाएगी। महिला आगंतुकों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही कराई जाएगी। 

कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट और उसके आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी और आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें