फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगापुर में शैक्षणिक अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 19 Nov 2026 05:47 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गंगापुर में विद्यार्थी परिषद ने शैक्षणिक और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। छात्रों ने शिक्षकों की नियुक्ति, योजना का लाभ, छात्रावास और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद, गंगापुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने शैक्षणिक और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि जब तक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। परिषद ने छात्रवृत्ति एवं युवा सशक्तीकरण योजना का लाभ, शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रावास समेत कई मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


युवा सशक्तीकरण योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप
राजमंगल सिंह ने आरोप लगाया कि 2021 बैच से लेकर वर्तमान बैच तक पात्र विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना का लाभ नहीं मिला है। कृषि संकाय में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शोध प्रबंध में कृषि अनुसंधान परिषद के मानकों का पालन नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम और छात्रावास का मुद्दा उठाया
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि परीक्षा परिणामों में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए विद्यार्थियों को कई महीने तक भटकना पड़ता है। महिला छात्रावास के निर्माण और उसकी मौजूदा स्थिति पर भी सवाल उठाए। परिषद ने छात्रावास आवंटन, फील्ड और प्रयोगशाला की कमी दूर करने की मांग की।

इसके अलावा ललित कला के 2020 बैच का लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने और वाहन पार्किंग की समस्या का समाधान कराने की मांग भी उठाई गई।

धरना-प्रदर्शन में हर्ष सिंह, शिवम पांडेय, आकृति, रजनीश तिवारी, विवेक, रजत, सतीश, सोनम, अनीशा, चंद्रभूषण, प्रतीक, आकाश, मुस्कान और समीरा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें