फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित बड़ी पियरी पिपलानी कटरा के पास विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई कर अवैध निर्माण ढहाया। छोटे लाल यादव के रोड पर स्थित अवैध निर्माण को विकास प्राधिकरण ने तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी वीपी मिश्रा की अगुवाई में निर्माण को तोड़ा गया। उन्होंने इसे अवैध करार दिया था। इसमें लगभग चार दुकानें भी बनाई गईं थीं। हालांकि दुकानदार व मकान मालिकों ने इसे वीडीए की तानाशाही बताया।
विज्ञापन

ये दुकानें सड़क पर अवैध तरीके से बनाई गई थी जिससे यातायात भी बाधित हो रहा था। वीडीए की टीम सुबह पहुंची तो भवन स्वामी समेत अन्य लोग विरोध करने लगे। पुलिस ने विरोध करने वालों को जबरदस्ती हटाकर जेसीबी से दुकानों को जमींदोज कर दिया। उधर, मुंशी घाट पर भी अवैध निर्माण को तोड़ा गया। विकास प्राधिकरण की टीम ने बीते 17 जून को दशाश्वमेध वार्ड के मुंशी घाट पर बीना देवी और गौरव खन्ना का अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। इसका विरोध करते हुए भवन स्वामी हाथापाई पर आमादा हो गए थे। हालांकि अवर अभियंता प्रमोद कुमार तिवारी ने कार्रवाई पूरी की और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
उधर, दशाश्वमेध के बालाजी अपार्टमेंट लेन नंबर 12 निराला नगर, सारनाथ वार्ड के प्रेमचंद्र नगर कालोनी, चेतगंज वार्ड के सेनपुरा, आदमपुर वार्ड के सेवा चौधरी गली में किए जा रहे अवैध निर्माण को वीडीए की टीम ने सील कर दिया। वीडीए की इस तूफानी कार्रवाई हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें